{"_id":"5cae3c7bbdec2213e76c3951","slug":"151554922619-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर वसूले 4.75 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर वसूले 4.75 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राजस्व विभाग की टीम ने बकाया रायल्टी वसूली को लेकर बुधवार को सात ईंट-भट्ठों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 4.75 लाख की रायल्टी वसूली गई। इसके साथ ही ईंट-भट्ठा संचालकों को 12 अप्रैल तक बकाया रायल्टी जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया। इसके अलावा रायल्टी नहीं जमा करने पर कुर्की की कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
ईंट-भट्ठा संचालकों पर बकाया रायल्टी वसूली को लेकर बुधवार को सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा के नेतृत्व में टीम ने सात ईंट -भट्ठों पर छापेमारी की कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया कि कुल 13 ईंट -भट्ठा संचालकों पर कुल करीब 20 लाख रुपये बतौर रायल्टी बकाया है। इन लोगों को कई बार सूचनाएं देने के बाद भी रायल्टी को जमा नहीं किया गया। तहसीलदार की टीम ने दुबहड़ स्थित जेएमडी ईंट -भट्ठा उद्योग व जय बाबा ईंट -भट्ठा उद्योग पर छापेमारी की और रायल्टी की वसूली की। इसके बाद टीम ने खेमनछपरा स्थित शांति मिश्रा ईंट-भट्ठा उद्योग, डुमरिया स्थित अंशु ईंट -भट्ठा उद्योग, भरतपुर स्थित अखिलेश दुबे ईंट- भट्ठा उद्योग, जिगनी खास स्थित शिवम ईंट -भट्ठा उद्योग व मनोरमा सिंह ईंट -भट्ठा उद्योग पर छापेमारी कर रायल्टी की वसूली की। तहसीलदार ने बताया कि सभी ईंट -भट्ठा संचालकों को बकाया रायल्टी को 12 अप्रैल तक जमा करने की चेतावनी दी गई है। कहा कि रायल्टी जमा नहीं करने वाले ईंट -भट्ठा संचालकों के खिलाफ कुर्की आदि की कार्रवाई की जाएगी।