{"_id":"5cae3c78bdec22142e74b6d4","slug":"151554922616-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग बंधा का आश्वासन देकर समाप्त कराया मतदान बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग बंधा का आश्वासन देकर समाप्त कराया मतदान बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया (बलिया)। मुरलीछपरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार अंतर्गत भगवान टोला के करीब 500 मतदाता बाढ़ विभाग द्वारा निर्माण किए गए बंधे को लेकर विगत दो दिनों से चुनाव बहिष्कार का ऐलान किए थे। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, तहसीलदार रामनरायन वर्मा व एसएचओ बैरिया अनिलचन्द तिवारी ने मतदाताओं को रिंग बंधा बनवाने का आश्वासन देकर मतदान बहिष्कार का लगे बैनर को उतरवा कर मतदान बहिष्कार समाप्त करवाया।
भगवान टोला निवासी महावीर यादव, विवेक सिंह, पंचदेव यादव, अमित सिंह, वकील यादव आदि लोगों ने बताया कि बाढ़ विभाग ने यूपी के सठिया ढाला अठगांवा होते हुए बिहार के लालटोला, गरीबा टोला, बैजू टोला होते हुए यूपी के सेवाश्रम इंटर कॉलेज जयप्रकाश नगर तक बंधा का निर्माण किया है। लेकिन बंधा भगवानटोला को असुरक्षित छोड़कर गांव को टच करते हुए निर्माण करा दिया गया है, इससे भगवान टोला के करीब 500 लोग गंगा नदी से प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में बिहार व यूपी के सीमा क्षेत्र में गंगा व घाघरा दोनों नदियों का पानी गांवों को तबाह करती हैं। बुधवार को उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने भगवान टोला के लोगों को आश्वासन दिया कि बंधे से होकर भगवान टोला को सुरक्षित करते हुए एक रिंग बंधा बनवाने के लिए डीएम साहब को प्रस्ताव भेज रहा हूं, डीएम साहब के स्तर से बाढ़ विभाग को प्रस्ताव जाएगा इसके साथ ही रिंग बंधा बन जाएगा। आश्वासन के बाद चुनाव बहिष्कार समाप्त हुआ।