फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुपाड़ी पर मंडी शुल्क के खिलाफ सीएम से मिले व्यापारी

सुपाड़ी पर मंडी शुल्क के खिलाफ सीएम से मिले व्यापारी

Sun, 13 Jan 2019 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
सुपाड़ी पर मंडी शुल्क के खिलाफ सीएम से मिले व्यापारी

विज्ञापन
बलिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं काशी जोन के अध्यक्ष लखन लाल गुप्ता सहित जोन के महामंत्री छितेश्वर प्रसाद व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे। जिसमें प्रदेश में समस्त सुपाड़ी कारोबारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुप्ता ने रविवार को नगर के निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने सुपाड़ी कारोबारियों पर एक फीसदी मंडी शुल्क व आधा फीसदी विकास शुल्क लगा दिया है। जबकि सुपाड़ी का उत्पाद प्रदेश में कहीं भी नहीं होता है, प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में उत्पादन होता है वहां से ही मंडी शुल्क जमा करके मंगाया जाता है। ऐसे में प्रदेश में मंडी शुल्क लगाना उचित नहीं है। पिछली सरकार द्वारा मंडी उत्पादन शुल्क लगाया था जो कुछ ही दिनों बाद वापस ले लिया गया। वर्तमान में इन समस्याओं को लेकर प्रांतीय व्यापारी नेता एवं अयोध्या के वर्तमान विधायक वेदप्रकाश गुप्ता के नेतृृत्व में हम सब व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से लोकभवन में मिलकर ज्ञापन सौंपे। जहां मुख्यमंत्री ने व्यापारी प्रतिनिधिमंडल को इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही गुप्ता ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल भ्रष्ट अधिकारियों को भी चिह्नित करेगा और सभी व्यापारी 21 जनवरी को ऑनलाइन व्यापार को रोकने के लिए प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे तथा जिलाधिकारी के माध्यम से आयकर की सीमा बढ़ाकर आठ लाख तक करने की मांग करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, अंजनी सोनी, शमीम खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed