फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एनसीसी तिराहे पर मनाया गया सड़क का 25वां जन्मदिन

एनसीसी तिराहे पर मनाया गया सड़क का 25वां जन्मदिन

Sat, 01 Dec 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी तिराहे पर मनाया गया सड़क का 25वां जन्मदिन
बलिया। शहर के सबसे व्यस्ततम सड़कों में शुमार एनसीसी तिराहा मार्ग के गड्ढे में तब्दील होने के ख़िलाफ़ नगरवासियों ने छात्रनेता व समाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में शनिवार को विधिवत पूजन पाठ के उपरांत केक काटकर उसका 25वां जन्मदिन मनाया। नगरवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क का अविलंब निर्माण कराने की मांग की। ताकि मोहल्ले के धूल-गर्द से बच सकें।
विज्ञापन

रानू कहा कि टीडी चौराहा से मिड्ढी चौराहा होते हुए मंडी तक फोरलेन बनाने के लिए सड़क का कार्य पूर्ववर्ती सरकारों में आरंभ हुआ। इस दौरान कई सरकारें आई और गई, लेकिन सड़क का हाल और भी खस्ता होता गया। कहा कि सड़क निर्माण की जिम्मेदारी एक जनप्रतिनिधि के सबसे बड़े कंट्रक्शन ने पूर्ववर्ती शासन में ही लिया था। जिसमें विभिन्न सरकारी विभाग नलकूप, बिजली इत्यादि की लापरवाही के कारण पूर्ण ना हो सका। कार्यक्रम में विशेष निमंत्रण के रूप में वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारीगण को पिछले मांग पत्रों के साथ जन्मदिन में निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वे लोग शर्म के मारे यहां नहीं पहुंचे। कहा कि शहर में दर्जनों सड़के गड्ढे में तब्दील है। चेताया कि अगर अविलंब सड़क का निर्माण कार्य आरम्भ नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौक़े पर जयश मिश्रा, मुकुंद, चंदन पांडेय, शुभम सिंह, लक्ष्मी पंडित, कुलदीप ओझा, दुर्गेश पांडेय, मनीष राय टिंकू, सुशील उपाध्याय, अभिषेक चौबे, ऋषि, विवेक, पंकज पांडेय, देवेश, अजय भारद्वाज, सुशांत पांडेय, संतोष वर्मा, बद्रीनाथ, आशीष पांडेय, चंचल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed