फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जल निगम में तीन करोड़ के घोटाला का आरोप, जांच शुरु

जल निगम में तीन करोड़ के घोटाला का आरोप, जांच शुरु

Tue, 25 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
जल निगम में तीन करोड़ के घोटाला का आरोप, जांच शुरु
बलिया। जिले में 12 सालों से बन रहा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जल निगम के लिए पूरी तरह चारागाह बन चुका है। अभी तक पाइप लाइन के साथ ही शहर से करीब 14 किमी दूर बन रहे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। इस बीच इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने जल निगम के चेयरमैन को 17 सितंबर को शिकायती पत्र देकर बताया कि सीवेज की टेस्टिंग के नाम पर पूर्व एक्सईएन कायम हुसेन द्वारा तीन करोड़ का भुगतान कर गोलमाल किया गया है। यह भी बताया कि जबकि धरातल पर परियोजना पूरी नहीं हुई है। अपूर्ण परियोजना का हस्तांतरण कागजों पर ही नगर पालिका परिषद बलिया को कर दिया गया है। इस मामले की जांच जल निगम वाराणसी जोन के मुख्य अभियंता की अगुवाई में शुुरू हो चुकी है। अमर उजाला ने 22 मई को सीवेज व एसटीपी निर्माण में हुई धांधली का खुलासा किया था।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में चार जून को तत्कालीन नगर विकास राज्य मंत्री ने सीवेज कार्य का शिलान्यास किया। कुल 130 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवर की स्वीकृति शासन ने वर्ष 2006-07 में देते हुए कार्यदायी संस्था जल निगम को नामित किया। लेकिन इसके बाद से ही सीवर, विभाग के लिए चारागाह बन गया। वर्ष 2006-07 में कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से पूरे शहर में पाइप डाली गई और जगह-जगह मेनहोल बनाया गया। लेकिन इसमें करोड़ों का गोलमाल किया गया। वर्ष 2011 में विभाग ने यह दावा करते हुए काम बंद कर दिया कि सीवर का काम पूरा हो गया है जबकि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद एक बार फिर आनन-फानन में पाइप डालने का काम शुरू किया गया। इसके अलावा अप्रैल में शहर के घरों को सीवर से जोड़ने के लिए सभी गलियों की खुदाई कर पाइप डाली गई, लेकिन किसी भी गली का मरम्मत नहीं कराई गई। इसमें लाखों का गोलमाल किया गया। करीब आठ माह पहले विभाग के एक जेई की मौत को लेकर भी सीवर की गड़बड़ी व फर्जी भुगतान की चर्चा शुरू हुई थी लेकिन विभाग ने इस पर परदा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed