{"_id":"5b9569cf867a557ed4316d23","slug":"151536518607-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा, हर कोई रहा मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा, हर कोई रहा मायूस
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरौली (बलिया)। गांव निवासी एवं कानपुर एसपी सुरेंद्र कुमार दास की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण दुख में डूब गए। उनके आवास पर पट्टीदार की महिलाएं व पुरुष शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। हर कोई उनकी मौत से दुखी रहा।
आईपीएस सुरेंद्र के पिता गांव के दक्षिण टोला निवासी रामचंद्र दास सेना में कैप्टन थे और सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने लखनऊ में आवास बना लिया। सुरेंद्र के चाचा श्याम नारायण दास का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कैप्टन रामचंद्र दास ने लखनऊ में आवास बनवा लिया था। गांव में मांगलिक कार्य में ही रामचंद्र के परिवार का यहां आना जाना होता था। सुरेंद्र भी लखनऊ में रहते थे और यहीं से शिक्षा दीक्षा के बाद वर्ष 2014 में आईपीएस बने। आईपीएस बनने के बाद सुरेंद्र वर्ष 2015 में चाचा के लड़के की शादी में आए थे। उन्होंने वर्ष 2017 में लखनऊ में शादी की थी। रविवार को शाम को आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र के घर पहुंचे गांव के काशी यादव, सत्येंद्र केशरी, अमित केशरी, विनोद यादव, सुनील चौरसिया, दिलीप राम आदि ने बताया कि गांव का एक होनहार नौजवान चला गया। कहा कि वर्ष 2015 में गांव आए सुरेंद्र ने कहा था कि तैनाती मिलने के बाद प्रयास करूंगा कि आसपास के जिले में आऊं ताकि अक्सर गांव आने का मौका मिलेगा।