{"_id":"5b240c464f1c1bae6e8b84b7","slug":"151529089094-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मस्जिदों में झुकाया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मस्जिदों में झुकाया सिर
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया।
रहमतों की बारिश लेकर आए रमजान उल मुबारक के पाक महीने की अलविदा की नमाज खास रही। खास नमाज मस्जिदों में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की बड़ी मस्जिद, जामा मस्जिद, विशुनीपुर मस्जिद, कदम चौराहा मस्जिद, बहेरी मस्जिद, मिड्ढा, निधरिया, परमांदापुर स्थित मस्जिद के साथ ही पूरे जनपद में स्थित छोटी-बड़ी मस्जिदों में बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे नमाजियों की लंबी कतार देखी गई।
नमाजियों ने बेहतरीन लिबास और खुशबू लगाकर अल्लाह की बारगाह में सजदा किया और छोटी ईद के रूप में प्रचलित अलविदा की नमाज की खुशियों को एक-दूसरे से साझा किया। गड़वार संवाददाता के अनुसार, रमजान के आखिरी जुमा को जुम्म-तुल-विदा (अलविदा जुमा) के नाम से जाना जाता है। कस्बा के जामा मस्जिद गड़वार में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई, जिसमें आसपास के गांव से भी काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर इमामत कर मौलाना मु. शमी साहब ने मुल्क की बेहती, तरक्की, अमन, चैन, आपसी सौहार्द, हिंदू मुस्लिम एकता और बारिश वगैरह के लिए दुआ फरमाई, जिसपे तमाम नमाजियों ने सच्चे दिल से आमीन कहा। बेल्थरा रोड प्रतिनिधि के अनुसार, रमजान के आखिरी जुमा को नगर क्षेत्र के मस्जिदों में मुस्लिमों ने पूरी अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की। नमाजियों की भीड़ के मद्देनजर जामा मस्जिद के भीतर और बाहर मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिमों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।