फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने शुरु की पूर्ण हड़ताल

सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने शुरु की पूर्ण हड़ताल

Mon, 09 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने शुरु की पूर्ण हड़ताल
बलिया। जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय पर धरनारत कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होने के बाद वे सोमवार को पूर्णकालीक धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शासन और प्रशासन के गलत नीतियों के चलते उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के संयोजक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि मृतक आश्रित रजनीश श्रीवास्तव का नियुक्ति प्रमाण निर्गत कराया जाण्। कुछ बैंक कर्मियों के निर्गत वेतन की वापसी कराई गई है। जिनका वेतन बहाल करने के साथ ही करीब 14-15 वर्षो से रुके प्रोन्नति को दिलाय जाए। कई बार वेतन पुनरीक्षण की कार्रवाई किए जाने के बाद भी पुनरीक्षित वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने अब पूरी तरह से कामकाज ठप कर दिया है। कामरेड केएन उपाध्याय, अतुल कुमार दूबे, उदयनारायण, अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, गौरीशंकर यादव, अखिलेश कुमार शुक्ल, केबी सिंह, अमरनाथ सिंह, तारकेश्वर, होसिला तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed