{"_id":"5aca5d064f1c1b6b6b8b4654","slug":"151523211526-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए डीएम ने टीम किया गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए डीएम ने टीम किया गठित
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के नए भवन स्थित सर्जिकल वार्ड में शनिवार की दोपहर हुई महिला की मौत मामले में डीएम के निर्देश पर वीडीओ कैमरे की निगरानी में रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मालूम हो कि परिजनों ने शनिवार की देर शाम चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने शव को पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था।
नरही थाना क्षेत्र के सुरही निवासी दिग्विजय सिंह की मां चंद्रावती देवी (65) की मौत शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग से कोई न्याय नहीं मिलने पर परिजन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से देर शाम मिले और अपनी पीड़ा सुनाई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने चार सदस्यीय चिकित्सकीय टीम गठित कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया। वहीं वीडीओ कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। मृतिका के पुत्र दिग्विजय सिंह का आरोप है कि चिकित्सक ने गुरुवार को आपरेशन के दौरान पेट में बड़ा ट्यूमर होने की बात बताकर इलाज किया था। शनिवार की दोपहर अचानक मौत हो गई। चिकित्सक ने स्थिति की गंभीरता नहीं बताई और इलाज किया। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएन उपाध्याय ने बताया कि वीडीओ रिकार्डिंग में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच टीम के बारे में जानकारी नहीं है।