फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सोनाडीह महोत्सव में फनकारों ने बिखेरा जलवा

सोनाडीह महोत्सव में फनकारों ने बिखेरा जलवा

Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सोनाडीह महोत्सव में फनकारों ने बिखेरा जलवा
बेल्थरारोड (बलिया)। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार की रात सोनाडीह महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। इस दौरान सोनाडीह की मिट्टी में जन्मे उच्च पदस्थ अधिकारियों, राजनेताओं, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों से ख्याति प्राप्त विभूतियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति मौके पर प्रोफेसर योगेंद्र सिंह, डीआईजी जेके शुक्ल, प्रधानाचार्य डा. जेआर मिश्र, सुधा पांडेय, सतीश दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कुलपति प्रोफ़ेसर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान देने और सोनाडीह की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया। समारोह में ज्ञान कुंजी एकेडमी के छात्रों ने सरस्वती गीत प्रस्तुत किया। सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्रों ने शिक्षा की नई उड़ान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ज्ञानदीप एकेडमी के छात्रों ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। समारोह में कुलपति प्रोफेसर सिंह, जेके शुक्ला, शिव चंद्र प्रताप, रामानंद शुक्ला, डॉ अजित खरवार, डॉ. अजय मौर्य, फिल्म जगत के एक्शन किंग अभिनेता व गायक यश कुमार, गोपाल राय, आशा यादव, सुनीता पाठक को सम्मानित किया गया। अभिनेता यश कुमार ने भोजपुरी भाषा के संरक्षण और बेटी बचाओ पर जोर दिया। इस मौके पर बक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, आद्या शंकर यादव, असलम राही, जय प्रकाश यादव, जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोत्सव देखने के लिए उमड़ी भीड़
बेल्थरारोड। सोनाडीह महोत्सव को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और पहली बार हो रहे महोत्सव में देर रात तक लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। विद्यालय प्रांगण में ज्यादा भीड़ के चलते लोगों ने छत पर से रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं संग सेल्फी लेने की मची होड़
बेल्थरारोड । क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा निवासी सिने जगत के मशहूर एक्शन किंग वह गायक अभिनेता यश कुमार को देखने और सुनने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। अभिनेता का एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। यश कुमार ने लोगों का अभिवादन किया तथा अभिनय प्रतिभा का जलवा बिखेर समा बांधा। इस दौरान युवाओं में अभिनेता संग सेल्फी लेने की होड़ रही।

शेरों-शायरी से लोगों को खूब गुदगुदाया
बेल्थरारोड। पहली बार सोनाडीह की धरती पर महोत्सव को लेकर लोग उत्साहित रहे। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे विजय बहादुर कौशिक ने शेरो-शायरी से लोगों को गुदगुदाते रहे। ड्रोन कैमरा और टावर लाइट की दूधिया प्रकाश में संस्कृति और रंगारंग कार्यक्रम को देख लोग रोमांचित हो गए। संयोजक असलम राही ने कार्यक्रम के सफल समापन पर आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed