फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ..अब घर बैठे लाडले को देख सकते है अभिभावक

..अब घर बैठे लाडले को देख सकते है अभिभावक

Tue, 13 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
..अब घर बैठे लाडले को देख सकते है अभिभावक
बलिया। आपके लाडले विद्यालय में सुरक्षित हैं ये अभिभावक घर बैठे देख सकते है। इसके लिए सेठ जयपुरिया स्कूल बनरही के डायरेक्टर नवीन राय और प्रधानाचार्य अनामिका मिश्रा ने सिटी ब्रांच पर अभिभावकों के लिए जयपुरिया नाउ ऐप लांच किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए अनामिका मिश्रा ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों पर नजर रख सकते है। अगर विद्यालय से परिचित या अपरिचित बच्चें को कोई ले जाना चाहता है तो अभिभावक के मोबाइल पर एक ओटीपी पासवर्ड जाएगा। जब वह पासवर्ड ले जाने वाले व्यक्ति द्वारा विद्यालय के गेट पर दिया जाएगा। तब उनका बच्चा उनके हवाले किया जाएगा। ऐप के माध्यम से अभिभावक घर बैठे शिक्षकों से बात कर सकते हैं और होमवर्क और प्रगति रिपोर्ट भी देख सकते है। कहा कि स्कूल से लेकर घर तक और घर से लेकर स्कूल तक बच्चों की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। डायरेक्टर नवीन राय ने बताया कि अभिभावकों को राहत देने और अपने संस्थान में पारदर्शिता लाना हमारा पहला लक्ष्य है। अब अभिभावकों को प्रवेश के नाम पर हर वर्ष ली जाने वाली फीस पर रोक लगाते हुए यह विद्यालय सिर्फ एक बार ही प्रवेश फीस लेगा। हर वर्ष किताबें नहीं बदलेगी, जिससे अभिभावकों पर बोझ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed