{"_id":"5a64d6e54f1c1b7b268b59fa","slug":"151516558053-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द किए जाएं कर्मचारियो के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द किए जाएं कर्मचारियो के तबादले
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विकास खंड हनुमानगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक नगर के गणिनाथ मंदिर में रविवार को हुई। जिसमें ब्लाक और ग्राम पंचायत में तैनात दशकों से जमे कर्मचारियों को तत्काल स्थानांतरण किए जाने पर चर्चा की गई। चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
नसीराबाद के बीडीसी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि वर्षों से जमे कर्मचारी विकास की रफ्तार में सबसे बड़ा रोड़ा है। फाइल एक से दूसरी टेबल पर भेजने में सुविधा शुल्क लेना आम बात है। बीडीसी दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि हम बीडीसीओ का चुनाव भी जनता ही करती है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि हमको हर क्षेत्र से दूर रखा गया है। नतीजन प्रधान, सचिव सबका बोलबाला है। कहा कि सरकार के नियम के मुताबिक कर्मचारियों को एक जगह तीन वर्ष से अधिक नहीं रहना है। लेकिन ये लोग यहां दशकों से जमे पड़े हैं। चेताया कि यदि जल्द से जल्द इन कर्मचारियों का तबादला नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर अशोक यादव, सोनू चौबे, जय प्रकाश यादव, रमेश कुमार, चंद्रप्रकाश चौबे, राजेंद्र मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार राय तथा संचालन प्रभाकर सिंह ने किया।