{"_id":"5a43e5274f1c1b001c8bb41c","slug":"151514399015-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आमदनी तीनगुना की बात कहकर भ्रम फैला रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आमदनी तीनगुना की बात कहकर भ्रम फैला रही सरकार
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। भोजापुर गांव में बुधवार को आयोजित गोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व राजनारायण ट्रस्ट के सचिव नारद राय ने कहा आज देशभर के किसान परेशान है, बिजली का बिल सरकार बढ़ा दी है, सिंचाई की लागत बढ़ गई है, किसानों के आमदनी तीनगुना करने की बात कर भ्रम फैलाया जा रहा है। धरातल पर कुछ दिखाई नही देता है, ऐसे समय में किसानों की आवाज उठाने की जरूरत है। राजनीति में विपक्ष कि भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं। बगैर सशक्त विपक्ष के सरकारे बेलगाम हो जाती हैं। आज राजनीति में विपक्ष की भूमिका काफी कमजोर हो गयी हैं। एक बार ऐसी स्थिति तब देखने को मिली थी जब स्व. इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी। उस समय भी विपक्ष की भूमिका काफी सीमित हो गई थी। सरकार मनमानी पर उतर आयी थी, तब लोकबन्धु राजनारायण ने विपक्ष को न सिर्फ एकजूट करने का काम किया था। बल्कि उन्होंने स्वयं सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री मंत्री को कोर्ट व वोट दोनों में हराने का काम किया था। आज समय आ गया हैं , जब लोकबन्धु राजनारायण के तर्ज पर विपक्ष की भूमिका को आगे बढ़ाया जाय। इस मौके पर छोटे लोहिया के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा कहा करते थे कि व्यापारी, डाक्टर, इंजीनियर अपने सवाल पर एक जुटता दिखाकर अपनी लड़ाई लड़ लेते हैं , लेकिन किसान अपनी लड़ाई इस लिए नहीं लड़ पाता हैं । क्योंकि वे अपनी समस्याओं से बाहर निकल ही नहीं पाता हैं। नारद राय ने कहा कि वे 31 दिसंबर को चन्द्रशेखर नगर पार्क में लोकबंधु राजनारायण कि पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज एकबार पुन: राजनारायण कि प्रासंगिकता बढ़ गयी। आज एकबार फिर विपक्ष मृतप्राय: हो गया हैं। उन्होंने उपस्थित लोंगो से अपील किया कि 31 दिसंबर को बलिया में लोकबंधु राजनारायण कि पुण्यतिथि पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमात्मानन्द पांडये, अवधेश कुमार पांडेय, ललन पांडेय, मुरारी पांडेय, कृपाशंकर पांडये, शारदानन्द पांडेय, सुधीर कुमार पांडेय, विजय कुमार पांडेय, सुशील कुमार पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन