{"_id":"597a2e144f1c1b32398b49bb","slug":"151501179412-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे लेने पर होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे लेने पर होगी कार्रवाई: डीएम
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनसेवा केंद्रों व कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को जिलाधिकारी ने चेताया कि कोई भी संचालक फर्जी तरीके से कोई आवेदन करते पाया गया तो उस पर एफआईआर कराते हुए जेल भेज दिया जाएगा। जनसेवा केंद्र ग्रामीणों की सुविधा के लिए होती है। लिहाजा उसका सदुपयोग करते हुए दूर-दराज के लोगों को राहत देने काम करें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित रेट पर ही कोई भी प्रमाण पत्र बनाया जाए। कहा कि अवैध रूप से ज्यादे पैसे लेने की शिकायत मिली तो सम्बंधित जनसेवा केंद्र या सीएससी संचालक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। इस दौरान ईडीएम अभिजात सिंह ने जनसेवा संचालन के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान जनसेवा केंद्रों व सीएससी संचालकों को जीएसटी पंजीयन की प्रक्रिया, रिटर्न दाखिला की विस्तृत जानकारी दी गई। जीएसटी सुविधा प्रदाता के रूप में अपनी सेवा दें। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर केके श्रीवास्तव, आनंद राय, जयंत सिुंह, ईडीएम अभिजात सिंह आदि मौजूद थे।