फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 people traveling in women and handicapped coach caught, seven and a half thousand rupees recovered

Ballia News: महिला व दिव्यांग बोगी में सफर कर रहे 15 को पकड़ा, साढ़े सात हजार वसूला

Wed, 03 Jul 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
15 people traveling in women and handicapped coach caught, seven and a half thousand rupees recovered
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एन रामकृष्णन के निर्देशन पर बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वाराणसी-छपरा पैसेंजर सहित कई ट्रेनों से बिना टिकट यात्रा करने वाले 15 लोगों को पकड़ा। 7500 सौ रुपया जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह के नेतृत्व में 05446 वाराणसी छपरा पैसेंजर, 04654 न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन सुपरफास्ट, 15054 लखनऊ छपरा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। दो व्यक्तियों को सरकुलेटिंग एरिया में ई-रिक्शा खड़ा करने में पकड़ा गया। निरीक्षक बीके सिंह ने बताया की जून माह के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 42 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई थी। 46000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। क्राॅसिंग गेट तोड़ने के मामले में एक ट्रेलर को पकड़ा गया। जिसे स्टेशन परिसर में खड़ा कराया गया है। अभियान के दौरान उनि रामप्रवेश यादव, उनि विनोद सिंह, हेका. उदय प्रताप यादव, अजित सिंह तथा अनिल कुमार, पंकज साह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed