फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 officers and employees found absent during CRO inspection

Ballia News: सीआरओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 15 अधिकारी और कर्मचारी

Tue, 06 Aug 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
15 officers and employees found absent during CRO inspection
बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने सोमवार को सुबह 10.15 बजे नगर पालिका परिषद के कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका सीआरओ ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मियों की मनमानी और जनसमस्याओं का समय से निस्तारण नहीं होने और राजस्व वसूली में रुचि नहीं लेने की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को सीओ सदर शिवांश सिंह के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय त्रिभुवन नगर पालिका के कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय अधीक्षक प्रमोद सिंह से उपस्थिति पंजीका तलब की। जेई कौशलकांत सिंह, शशि प्रकाश, एई नीरज कुमार, आरआई अर्जेश मिश्रा, लिपिक राघव मिश्रा, कल्पना पांडेय, डिस्पैचर पूनम पांडेय, पाउंड कीपर प्रभा तिवारी, कर संग्रहक सुलेमान अहमद, मुहम्मद इमरान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमलेश यादव, मनोरमा गुप्ता, अनिल कुमार सिंह द्वितीय अनुपस्थित मिले। इस पर सीआरओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने और भविष्य में पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर क्षेत्र में जाने का निर्देश ईओ सुभाष कुमार को दिए।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed