फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 huts of 10 families were burnt in the fire

Ballia News: आग लगने से 10 परिवारों की 15 झोपड़ियां जलीं

Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
15 huts of 10 families were burnt in the fire
रेवती। विशुनपुरा ग्राम सभा स्थित घघरौली पुरवे में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद लगी आग में दस परिवारों की 15 झोपड़ियां जल गईं। आग से नकदी, बाइक आदि जल गईं। 12 बकरियां जलकर मर गईं, एक गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन

घघरौली के पुरवा निवासी बृजेश राजभर की झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग की लपटें निकलने लगीं। बस्ती के लोग खेतों की तरफ काम पर गए थे। आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

राजू राजभर, राजेश राजभर, अशोक राजभर, लालजी राजभर, उपेंद्र राजभर, शेखर राजभर, रमेश राजभर, उमा राजभर, दिलीप राजभर की 15 झोपड़ियां जल गईं। राजू की बाइक तथा 30 हजार नगदी, राजेश की 6 बकरियां, शेखर की चार बकरियां और दस हजार नगद, बृजेश राजभर की दो बकरियां जलकर मर गई। राजेश की एक गाय भी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जली: नगरा नरही श्रीरामपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर को लगी आग से डेढ़ बीघे की गेहूं की फसल के साथ 10 बीघे गेहूं का डंठल जल गया। गांव निवासी मुन्ना यादव के खेत में अचानक लगी आग से फसल जल कर राख हो गई। आग तेजी से जुड़नपुर की तरफ बढ़ने लगी। ग्रामीण फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग को बुझाने में लगे रहे तथा आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed