फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.47 lakh cheated in the name of getting a job

Ballia News: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.47 लाख की ठगी

Fri, 14 Jul 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
1.47 lakh cheated in the name of getting a job
नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर एक जालसाज के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिखरा निवासी अरविंद कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र आदित्य पांडेय को कथित शासन की अमृत योजना में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति कराने का लालच देकर नगरा थाना क्षेत्र के कोदई निवासी एक जालसाज द्वारा फार्म भरवाया गया। इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार में कुल 1 लाख 47 हजार 540 रुपये बैंक अकाउंट से दिए गए। पैसे लेने के बाद कुछ समय बाद जालसाज व्यक्ति द्वारा जारी एक नियुक्ति पत्र दिया गया, जो कि पूरी तरह फर्जी व कूटरचित था। मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed