{"_id":"5c8fe2cbbdec2213f32f71bb","slug":"141552933579-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग में आई तकनीकी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग में आई तकनीकी गड़बड़ी
विज्ञापन
बलिया। चित्तू पाण्डेय चौराहा स्थित रेलवे फाटक तकीनीक खराबी के चलते करीब दो घंटे तक बाधित रहा। सोमवार की सुबह में रेलवे क्रासिंग में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में काफी समय समय लग गया। रेलवे के सिग्नल डिवीजन के कर्मचारियों ने काफी देर बाद तकनीकी खराबी को दूर किया। जिसके बाद ही बंद फाटक को खोला जा सका। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सोमवार की सुबह अप गाजीपुर-कोलकता एक्सप्रेस को पास कराने के लिए क्रासिंग का फाटक बंद किया गया था। ट्रेन जाने के बाद केबिन मैन फाटक खोलने का प्रयास करने लगा। लेकिन फाटक में आई तकनीकी गडबड़ी के चलते नहीं खुल सका। केबिनमैन ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दिया। जिसके बाद रेलवे महकमा के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए। इसके बाद तकनीकी टीम ने फाटक में आई तकनीकी खराबी को काफी मशक्कत के बाद ठीक किया। इस बीच अप सवारी गाड़ी और डाउन मालगाड़ी को पास कराया गया। करीब दो घंटे तक रेलवे क्रासिंग बंद रहने से सड़क से यात्रा करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रेलवे क्रासिंग के पास जाम में फंसे लोग इधर-उधर से निकलने का प्रयास करते रहे। खासकर दो पहिया वाहन चालक किसी तरह अपने वाहन को उपरगामी सेतु के माध्यम से बाहर निकलने में कामयाब रहे। यातायात व्यवस्था नगर मेें लगभग दो घंटे तक प्रभावित रही। रेलवे फाटक की खराबी सुन छोटे वाहन चालकों ने अपने अपने वाहनों को घुमा कर पुल के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं बड़े वाहन चालकों ने खराब फाटक ठीक होने का इंतजार करते रहे। ट्रेन के चले जाने के बाद फाटक में तकनीकी खराबी के चलते फाटक नहीं खुला। जिससे रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाईन लग गई। वहीं चार पहिया वाहन चालक बहुत देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
चित्तूपाण्डेय चौराहा स्थित यातायात पुलिस भी काफी परेशान रही। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने काफी सक्रियता दिखाई। लेकिन इसके बाद भी रेलवे क्रासिंग से आवागमन शुरू नहीं हुआ। जाम अन्य सड़कों तक पहुंच गया। जिसके चलते रेलवे स्टेशन, हास्पिटल रोड व मालगोदाम रोड आदि जगहों पर जाम लग गया। लोगों को जाम से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।