फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पति की मौत के बाद पेंशन के लिए भटक रही बेवा

पति की मौत के बाद पेंशन के लिए भटक रही बेवा

Fri, 15 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पेंशन के लिए भटक रही बेवा
रतसर। डाक विभाग के रवैये के चलते एक वृद्धा अपने पति की मौत के बाद पेंशन के लिए बीते सात माह से विभाग का चक्कर लगा रही है । विकास खंड गड़वार क्षेत्र के जनऊपुर निवासिनी गिरिजा देवी के पति ब्रह्मादत्त पांडेय एक जुलाई 1991 को रतसर स्थित उप डाकघर से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद पेंशन से परिवार का खर्च चलता था। बीते साल एक अक्तूबर को ब्रह्मादत्त पांडेय की मौत हो गई ।
विज्ञापन

पति के मौत के बाद गिरिजा देवी ने मिलने वाले पेंशन के लिए आवश्यक दस्तावेज विभाग को उपलब्ध करा दिए। छह माह तक कोई कार्यवाई न होने पर उन्होंने डाक अधीक्षक बलिया मनीष कुमार के समक्ष आवेदन किया। डाक अधीक्षक ने पेंशन के लिए संबंधित क्षेत्र के डाक सर्वेक्षक रामबाबू प्रजापति को जांच कर एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। लेकिन जांच की कार्यवाई आज तक ठंडे बस्ते में है। इस बाबत जब डाक सर्वेक्षक रामबाबू ने कहा कि जांच कराई जाएगी । इधर पति की मृत्यु के बाद गिरिजा देवी भी बीमार रहने लगी है। उन्होंने बताया कि घोर आर्थिक संकट के चलते उनका इलाज भी कराना मुश्किल होता जा रहा है। गिरिजा देवी ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल पेंशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed