फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   किसान कुंभ में सम्मानित किए जाएंगे हजारों किसान: भरत

किसान कुंभ में सम्मानित किए जाएंगे हजारों किसान: भरत

Fri, 22 Feb 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
किसान कुंभ में सम्मानित किए जाएंगे हजारों किसान: भरत
बलिया। गोरखपुर की धरती से देश के प्रधानमंत्री नतरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को किसान कुंभ का शुभारंभ करेंगे। इसमें पूर्वांचल के हजारों किसानों को किसान सम्मान योजना का चेक दिया जाएगा। जिले के भी हजारों की संख्या में पात्र किसान भाग लेंगे। यह बातें बलिया सांसद भरत सिंह ने शुक्रवार को आवास विकास स्थित संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

कहा कि जिस तरीके से बलिया की बागी धरती से पीएम मोदी ने एक मई 2016 को उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। गोरखपुर में आयोजित किसान कुंभ में किसानों को किसान सम्मान योजना का चेक टोकन के रूप में वितरित करेंगे। योजना के तहत वर्तमान फीडिंग के अनुसार करीब दो लाख किसान पूरे जिले में लाभाविंत होंगे। इसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड पर मात्र चार फीसदी ब्याज ही किसानों को देना पड़ता है। कहा कि केंद्र सरकार ने जिले के लिए जो भी परियोजनाएं देने की घोषणा की थी, उसे पूरा किया जा रहा है। बताया कि जिले में फ्लाईओवर और बाइपास का कार्य भी जल्द शुरु हो जाएगा। कटहल नाला पुल का भी कार्य सड़क के चौड़ीकण के साथ शुरू होगा। वहीं कटहल नाले के सुंदरीकरण योजना के तहत 43 करोड़ का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री की ओर स्वीकृत करा दिया गया है। इसमें पाथवे सहित विभिन्न कार्य कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed