{"_id":"598f3ddf4f1c1b87458b4a84","slug":"141502559711-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से अधिक मार्ग गड्ढा नुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से अधिक मार्ग गड्ढा नुमा
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर। प्रदेश सरकार के सड़को को गड्ढामुक्त करने के निर्देश की हव निकल रही। क्षेत्र में छह से अधिक सड़के हैं जिस पर चलना मुश्किलों भरा है। एकइल-इसारपीथापट्टी संपर्क मार्ग जो दर्जनों गांव को जोड़ता है, उस रास्ते से सैकड़ों ग्रामीण एवं राहगीर आते-जाते रहते हैं। इसके साथ ही दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन इस रास्ते से गुजरते रहते हैं। बावजूद यह सड़क आज तक नहीं बन सकी।
नहिला से गौरी जाने वाला मार्ग जिसपर बोल्डर डाल कर छोड़ दिया गया है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतें होती है। इसके साथ ही यही स्थिति पूर से पहराजपुर जाने वाला नहर मार्ग का भी है। दूसरी तरफ यही स्थिति पूर से जगदरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। वहीं रतसर से सरयां आने वाला संपर्क मार्ग जो आधा दर्जन गांव को जोड़ता है वह भी गड्ढे में तब्दील हो चुका है। क्षेत्र में ऐसे कई मार्ग हैं जिस पर चलना काफी मुश्किल है और उनकी स्थिति काफी दयनीय है।
क्षेत्र के विधायक संजय यादव का कहना है कि शीघ्र ही इन मार्गों पर कार्य आरंभ हो जाएगा और उनकी स्थिति जल्द ही सुधार ली जाएगी। लोगों का कहना है कि यथा शीघ्र इन सड़कों पर कार्य नहीं शुरू कराया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।