फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1408 temporary ration cards -made of migrants, no relief

408 प्रवासियों को बनाए गए अस्थाई राशनकार्ड, किसी को नहीं मिली राहत

Tue, 09 Jun 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
1408 temporary ration cards -made of migrants, no relief
बलिया। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत आपूर्ति विभाग ने कुल 1408 चिह्नित प्रवासियों का अस्थायी राशनकार्ड बनाया है लेकिन उन्हें अभी किसी तरह की राहत नहीं मिली हैै।
विज्ञापन

लॉकडाउन में कंपनियों के बाद होने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर गांवों को लौटे हैं। ऐसे प्रवासियों को राशन मुहैया कराने के लिए उनका अस्थायी राशन कार्ड बनाया जा रहा है। प्रवासियों को राशन किट देने का प्रावधान है। आपूर्ति विभाग की ओर से अब तक कुल 1408 प्रवासियों को चिह्नित कर उनका अस्थायी राशनकार्ड बनाया है। इसमें नगरीय क्षेत्रों में कुल 338 राशनकार्ड में 732 लाभार्थी हैं। सबसे अधिक सिकंदरपुर नगर पंचायत में 137 राशनकार्ड हैं। इसके अलावा रेवती नपं में 90, बांसडीह नपं में 32, बलिया नगर पालिका में 29, मनियर नपं में 23, सहतवार नपं में 13, बेल्थरारोड नपं में 7, रसड़ा नगर पालिका में 5 व चितबड़ागांव नपं में 2 प्रवासियों के कार्ड बने हैं। इसी तरह ग्रामीण इलाकों के कुल 1070 राशनकार्ड में 2839 लाभार्थी हैं। इसमें सबसे अधिक सोहांव ब्लॉक में 166 राशनकार्ड हैं। इसके अलावा बैरिया में 103, बेलहरी में 155, मनियर में 138, बांसडीह में 79, बेरुआरबारी में 73, चिलकहर में 28, गड़वार में 29, हनुमानगंज में 27 व मुरलीछपरा ब्लॉक में 36 प्रवासियों के कार्ड बने हैं। इसी तरह नगरा में 68, नवानगर में 16, पंदह में 20, रसड़ा में 28, रेवती में 92, दुबहड़ में 9 व सीयर ब्लॉक के गांवों में 3 प्रवासियों के राशनकार्ड बने हैं लेकिन अभी तक किसी भी प्रवासी को राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

-
प्रदेश के 27 जिलों में प्रवासी कार्डधारकों को राहत नहीं
बलिया। प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रवासियों के कुल 143909 राशनकार्ड बने हैं जिसमें कुल 358544 लाभार्थी हैं। लेकिन अब तक 27 जिलों में किसी भी कार्डधारक को राहत सामग्री मुहैया नहीं कराई जा सकी है। यहां तक कि वाराणसी में 4090 प्रवासी राशन कार्डधारकों के सापेक्ष मात्र एक कार्डधारक को राहत सामग्री दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में 21 सौ से अधिक प्रवासियों के नए राशनकार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनका पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही नए राशन कार्डधारकों को शासन से निर्धारित राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।- केजी पांडेय, डीएसओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed