फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14,000 candidates participated, 2,415 were selected.

Ballia News: 14 हजार अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 2415 का चयन

Sun, 08 Feb 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
14,000 candidates participated, 2,415 were selected.
बलिया। जिला सेवा योजन कार्यालय की तरफ से शनिवार को टीडी काॅलेज के मैदान पर बृहद रोजगार मेला लगा। जिले व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 14,000 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 2415 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
विज्ञापन

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर रोजगार मेला का शुभारंभ किया। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इस स्तर का रोजगार मेला जिले में पहली बार आयोजित किया गया है। इससे जिले के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही जिले में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में इससे भी बड़े रोजगार आयोजनों की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

मेले में देश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें टाटा मोटर्स, एलएंडटी, अशोक लीलैंड, बंधन बैंक सहित अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं। इस मौके पर सेवा योजन अधिकारी विकास कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed