फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 roads in rural areas will be built at a cost of 15 crores

Ballia News: 15 करोड़ की लागत से बनेंगी ग्रामीण क्षेत्र की 14 सड़कें

Thu, 30 Mar 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
14 roads in rural areas will be built at a cost of 15 crores
बलिया। पूर्वांचल विकास निधि से जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की 14 सड़कों के निर्माण के लिए परियोजना को स्वीकृति दी गई है। 15.07 करोड़ की लागत से बनने वाली इन सड़कों के लिए पहली किस्त में 4.51 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द निर्माण शुरू कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की बदहाल हालत के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सबसे ज्यादा परेशानी किसानों और मरीजों को उठानी पड़ती है। पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों की ओर से ऐसी सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, इसे स्वीकृति मिलनी शुरू हो गई है। 15.07 करोड़ की लागत से 14 सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। इन मार्गों की हालत काफी खराब है। मार्गों का निर्माण पूरा होने से हजारों की आबादी के आवागमन में सुविधा उत्पन्न होगी। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एई एके सिंह ने बताया कि टेंडर आदि के बाद जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन मार्गों के निर्माण के लिए मिली स्वीकृति
1.22 करोड़-1.60 किमी लंबे सिधौना- देवलवीर-नहर पटरी का निर्माण
1.56 करोड़-1.80 किमी लंबे सहतवार-चांदपुर से मंहगी छाप कर मार्ग निर्माण
79.13 लाख-1.10 किमी लंबे खरहाटार-भलुही संपर्क मार्ग का निर्माण
80.90 लाख-एक किमी लंबे पशुहारी चट्टी-राजपुर मार्ग निर्माण
88.05 लाख-1.10 किमी लंबे देवलवीर पीडब्ल्यूडी मार्ग से नेवादा सिवान मार्ग निर्माण
93.48 लाख-1.50 किमी लंबे कोड़रामाफी पीडब्ल्यूडी मार्ग से पप्पू राम के घर तक मार्ग निर्माण
1.55 करोड़-दो किमी लंबे पचखोरा रतसड़ पीडब्ल्यूडी मार्ग से धनेश्वरनाथ मंदिर तक मार्ग निर्माण
1.33 करोड़-1.71 किमी लंबे टंडवा-रतसड़ मार्ग से मुख्य मार्ग तक मार्ग निर्माण
1.20 करोड़-1.47 किमी लंबे सिकंदरपुर-बालूपुर मार्ग से हरदयिया महथापार मार्ग निर्माण
92.71 लाख-1.45 किमी लंबे नीबू कबीरपुर मार्ग से नगहर तिवारीपुर तक मार्ग निर्माण
1.06 करोड़-एक किमी लंबे रसड़ा-सलेमपुर मार्ग से मसहा छिब्बी तक संर्पक मार्ग का निर्माण
1.24 करोड़-1.60 किमी लंबे सिरनाथ बाबा महाविद्यालय से हृदयपुर तक मार्ग निर्माण
61 लाख-एक किमी लंबे नरनी कुरेम रोड से जुगल किशोर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरेम मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed