{"_id":"6a19eaa8847a28204a0f8f3b","slug":"13900-candidates-will-appear-for-the-exam-at-32-centres-ballia-news-c-190-1-bal1001-165126-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 32 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 13,900 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 32 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 13,900 अभ्यर्थी
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 24 परीक्षार्थियों के अनुपात में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
31 मई को होने वाली इस परीक्षा के को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और केंद्राध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा की सुरक्षा और निगरानी के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सुरक्षित जमा कराने की व्यवस्था केंद्र के बाहर अनिवार्य रूप से की जाएगी।
सभी केंद्रों पर प्रति 24 परीक्षार्थियों के अनुपात में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। 30 केंद्रों पर कैमरे एक्टिव हैं, जबकि शेष 2 केंद्रों पर अगले दिन तक कैमरे लगाने का अल्टीमेटम दिया गया है। बायोमेट्रिक सत्यापन में लगे कर्मचारियों की कड़ी जांच होगी। निष्पक्षता के लिए विश्वविद्यालय से आए ऑब्जर्वर प्रत्येक केंद्र पर प्रति 100 परीक्षार्थियों के सापेक्ष तैनात रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पावर बैकअप (जेनरेटर-इन्वर्टर) की व्यवस्था होगी।