{"_id":"5c3e1565bdec22737e6aee25","slug":"131547572581-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 किलो का केक काट मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 किलो का केक काट मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63वां जन्मदिन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डा. अंबेडकर संस्थान पर सपा और बसपा के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने 63 किलो का केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह ने कहा कि मायावती के जन्मदिन पर संकल्प लेना होगा कि जब तक वर्ष 2019 में मोदी सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। केंद्र की मोदी सरकार दलितों, पिछड़ों एवं अन्य समाज के कमजोर लोगों का वोट लेती है, लेकिन सारा फैसला इनके विरोध में करती है। इसलिए देश के बसपा लोगों को आज संकल्प लेना होगा कि नमक रोटी खाएंगे और मायावती को प्रधानमंत्री बनाएंगे। इसी क्रम में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि बसपा का गठन समता मूलक समाज की स्थापना के लिए हुआ है। देश के दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ-साथ अन्य कमजोर वर्गों के लोगों को भागीदारी दी जाती है तो गरीबों के नाम पर 10 प्रतिशत किसी अलग से आरक्षण देने की जरूरत नहीं पड़ती। देश में जिसकी संख्या 85 फीसदी है, उसे 49.5 और जिसकी 15 फीसदी है उसे 50.5 फीसदी आरक्षण प्राप्त है। सपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि गोरखपुर में उप चुनाव हो रहा था। जहां मायावती के समर्थन से प्रदेश के मुख्यमंत्री के गढ़ में जीत दर्ज किया। ठीक उसी प्रकार वर्ष 2019 के लोस चुनाव में बसपा व सपा के कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशी को एकजुट होकर जिताने का काम करेंगे। इस मौके पर संतोष राम, बसपा जिलाध्यक्ष रामाअशीष गौतम, अरविंद, संजय चौहान, संजीव वर्मा, महफूज आलम, संजीव वर्मा, अनिल कुमार राय, राजनारायण यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, हरिहर प्रसाद, संतोष गर्ग, ओमप्रकाश समेत हजारों लोग मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र निषाद एडवोकेट ने किया।