फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लखनऊ में 21 का धरना देंगे शिक्षक

लखनऊ में 21 का धरना देंगे शिक्षक

Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में 21 का धरना देंगे शिक्षक
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के प्रदेश तथा जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक संगठन के जिला कार्यालय कुंवर सिंह चौराहे पर आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2017-18 में सेवा निवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ का भुगतान अविलंब करने तथा 31 मार्च 2019 को सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों पत्रावलियां विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य से मंगवाकर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय आजमगढ़ भेजने क लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता किया जाएगा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि उप्र सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व द्वारा 21 जनवरी को शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ पर धरना देने का निर्णय लिया गया। जिसमें अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर राधेश्याम यादव, केपी सिंह, सुभाष पांडेय, रमाशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अश्वनी तिवारी, पीएन राय, आत्मानंद सिंह, डीएन यादव, अमीन अख्तर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed