फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ई-पास मशीन तोड़ने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ई-पास मशीन तोड़ने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 14 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
ई-पास मशीन तोड़ने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
रसड़ा। कोटेदारों का एक प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर अमहर पट्टी दक्षिण गांव के सस्ते गल्ले के दुकानदार को मारपीट कर ई-पास मशीन तोड़ने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। चेताया कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो कोटेदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कोटेदार संघ तहसील अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व ने कोटेदारों ने पत्रक सौंप कर तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। अमहर पट्टी दक्षिण गांव के कोटेदार हरिश्चंद्र अपने दुकान पर राशन वितरण कर रहा था। इस दौरान ई-पास मशीन में उंगलियों का निशान न अंकित होने पर गांव के एक युवक ने कोटेदार सहित उसकी पत्नी की पिटाई कर ईपास मशीन तोड़ दिया। पत्रक देने वालों में छेदीराम, बैजनाथ प्रसाद, अभय सिंह, दिग्विजय पाल, चंद्रभान सिंह, राकेश पांडेय, सुनीता देवी, राजेंद्र राम, बब्बन राम, राधिका, सुरेश राम, दीपचंद्र, दुखंती राम, महेंद्र, लालसा, भृगुनाथ, लालबहादुर यादव, अमरनाथ, रामचीज, मिंटू निषाद आदि कोटेदार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed