फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बैंक और डाकघरों में आधार बनाने में टालमटोल पर लोग बिफरे, सड़क जाम

बैंक और डाकघरों में आधार बनाने में टालमटोल पर लोग बिफरे, सड़क जाम

Fri, 14 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बैंक और डाकघरों में आधार बनाने में टालमटोल पर लोग बिफरे, सड़क जाम
बलिया। आधार काड़ की अनिवार्यता स्कूलों में प्रवेश तथा अन्य सभी योजनाओं कर दी गई है। जिसे बनाने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों और डाकघरों को अधिकृत केंद्र सरकार ने कर दिया है। जबकि बैंकों और डाकघर में आधार बनाने के लिए लग रही भीड़ को देखते हुए कर्मचारी भी टालमटोल शुरु कर दिए है। ऐसे में आधार बनाने के लिए बैंकों और प्रधान डाकघर के चक्कर काट रहे लोगों ने गुरुवार को मिड्ढी स्थित स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के सामने आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जिसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगर के बैंक शाखाओं तथा प्रधान डाकघर में आधार बनाने और संशोधन की व्यवस्था तो कर दी गई है। जबकि इसे बनवाने के लिए लोग अपने-अपने गांवों से भोर में बैंक और पोस्ट आफिस पर पहुंचकर कतार में लग जा रहे है। लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर बैंकों द्वारा आधार बनवाने आए लोगों को बैरंग वापस लौटा दिया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को आधार बनवाने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर आए लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने मिड्ढी कोतवाली मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल, प्रमोद कुमार, जैनेंद्र कुमार, रामनवमी, राधिका, जनार्दन, रमावती, सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed