फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दम तोड़ रही उज्ज्वला योजना

दम तोड़ रही उज्ज्वला योजना

Fri, 14 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दम तोड़ रही उज्ज्वला योजना
बलिया। प्रधानमंत्री ने बलिया से ही उज्ज्वला योजना की शुरूआत की थी, तब से अब तक 28 माह में जनपद 1,28,055 लाभार्थियों को कनेक्शन दिया जा चुका है। कनेक्शन की फीस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी से काट ली जाती है। ऐसे में गरीब परिवार के लोग कनेक्शन तो ले रहे हैं लेकिन तंगी के कारण सिलिंडर को रीफिल नहीं करवा पा रहे। इससे सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही। आखिरी ले देकर चूल्हा ही गरीब परिवारों में जल रहा।
विज्ञापन

महंगाई की वजह से अधिकतर गरीब लोग सिलिंडर भरवा नहीं पा रहे हैं। उज्ज्ला योजना के लाभार्थियों का कहना है कि उन्हें मुफ्त कनेक्शन के नाम पर ठगा गया है क्योंकि सरकार कनेक्शन के साथ दिए गए सिलिंडर और अन्य सामान का पैसा रसोई गैस की सब्सिडी से वसूला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली मई 2016 को बलिया के हैबतपुर में दस गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था। पीएम ने कहा था कि योजना के तहत पहले साल में डेढ़ करोड़ और अगले तीन सालो में पांच करोड़ गरीब परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे। गैस की सब्सिडी का पैसा सीधे महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी सरकारों ने गरीबों का नहीं बल्कि मतपेटियों को ध्यान में रखकर काम किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ वर्ष 2011 में किए गए सामाजिक आर्थिक गणना के तहत चिह्नित गरीबों को देने का प्रावधान किया गया। जनपद के लिए वर्ष 2016-17 में एक लाख गरीब परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए सेक डाटा के आधार पर पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से एजेंसी वार सूची उपलब्ध कराते हुए लक्ष्य तय कर गैस कनेक्शन वितरण करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद से लगातार गैस एजेंसियों की ओर से समय-समय पर गैस कनेक्शन बांटे गए। इस 28 माह के सफर में जिले के एक लाख 28 हजार 55 परिवारों को इसका लाभ दिया गया है। इसमें दो मई 2016 से 31 मार्च 17 तक 91963, एक अप्रैल 17 से 31 मार्च 18 तक 5809 व एक अप्रैल से 18 से आठ सितंबर 18 तक 30483 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। लेकिन दिनों दिन बढ़ते सिलिंडरों की कीमत ने जहां गरीबों को परेशानी में डाल दिया है वहीं गैस सिलिंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी उनके खाते में नहीं आने के कारण गरीब परिवार परेशान हैं। लाभार्थियों की मानें तो गैस कनेक्शन क ा मूल्य वसूलने के लिए सिलिंडरों की सब्सिडी उनके खाते में नहीं भेजी जाती है। सब्सिडी नहीं मिलने के कारण कई गरीब लाभार्थी सिलिंडर नहीं भरवाते हैं लेकिन जिले में किसी भी लाभार्थी की ओर से गैस कनेक्शन का सरेंडर नहीं किया गया है। इसकी पुष्टि जिले के उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने भी पुष्टि की है।
विज्ञापन

इनसेट=
जनपद में मील का पत्थर साबित हुई है उज्ज्वला योजना
उज्ज्वला योजना की जिला प्रभारी व एलपीजी पंचायत कार्यक्रम की जिला संयोजिका रंजना राय का कहना है कि महिला स्वावलंबन और महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed