फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्व पीएम अटल के शोक में डूबा भृगुनगरी

पूर्व पीएम अटल के शोक में डूबा भृगुनगरी

Fri, 17 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएम अटल के शोक में डूबा भृगुनगरी
बलिया। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से लोग शोकाकुल हैं। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनों ने श्रद्घांजलि दी। वहीं अन्य दलों के लोगों ने भी दलगत भावना से ऊपर उठकर पूर्व पीएम अटल जी को श्रद्घांजलि दी। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में भी श्रद्घांजलि सभा कर शोक संवेदना प्रकट की गई। शोक में जिले के समस्त शिक्षण संस्थान एवं सरकारी कार्यालय बंद रहे।
विज्ञापन

उप्र लोकतंत्र सेनानी संगठन के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर उद्यान में बैठक कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पारसनाथ चौबे, स्वतंत्रदेव सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, कमला शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, चंद्रशेखर उपाध्याय, विजय मिश्र, कौशल पाठक आदि मौजूद रहे। लोक स्वातंत्र्य संगठन की जिला इकाई के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित की गई। यहां डॉ. अखिलेश सिन्हा, रणजीत सिंह, जेपी सिंह, असगर अली आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के सदस्यों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्घा सुमन अर्पित किया। यहां पर सुदेश्वर अनाम, आशीष सिंह, फतेहचंद्र बेचैन, आदित्य कुमार अंशु, डॉ. संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व पीएम के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, मतलूब अख्तर, मुन्ना यादव, रविंद्र यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. विश्राम तथा संचालन राजन कन्नौजिया ने किया। शहीद मंगल पांडेय नगवा में शोकसभा में प्रधानाचार्य रवि राय, विनीत पाठक, हरीशचंद्र पटेल, पुर्णेंदु शुक्ला आदि मौजूद रहे। टीडी कालेज में शोकसभा में प्रधानाचार्य केके मिश्र सहित समस्त शिक्षक एवं छात्रों ने संवेदना प्रकट की। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जिला प्रभारी पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, उज्जैन, राजीव वर्मा, कृष्णा वर्मा, रोहित सिंह आदि ने शोकसभा कर संवेदना प्रकट की। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर संस्थान में एस प्रताप वैद्य, विजयशंकर, वकील राम, मोतीलाल, प्रभुनाथ राम, कामदेव गौतम आदि ने संवेदना प्रकट की। एचकेजी स्कूल में पूर्व पीएम के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। दीनबंधु यादव सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों मनोज श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिंह, प्रमोद, भोला अग्रवाल, हीरू, वीरू ने शोक संवेदना जताई है। जुबली संस्कृत कालेज में पूर्व पीएम के निधन पर श्रद्घांजलि सभा आयोजित की गई। सिद्घार्थ शंकर ओझा, पीयूष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। बलिया हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में शिवजी पांडेय रसराज, डा. रघुवंशमणि पाठक, ध्रुवपति पांडेय, विनोद कुमार सिंह आदि ने शोक जताया। आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला मंत्री अशोक कुमार गुप्ता के आवास पर शोकसभा में गौरीशंकर प्रसाद, रितेश कुमार, राजकुमार, अमित सराफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनियर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को आदर्श नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता ने सुबह पूरे नगर में घूमकर सभी दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद कर शोक मनाने की अपील की। दुकानदारों ने चेयरमैन की पहल पर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के शोक में अपनी अपनी दुकानों को बंद कर शोक मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed