बलिया। सपा कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पिछड़ा व अनुसूचित जाति व जनजाति की समीक्षा बैठक हुई। बतौर समीक्षक पूर्व मंत्री अयोध्या पाल ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया व डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कहा कि जब-जब देश में लोकतंत्र व संविधान को सांप्रदायिक शक्तियों ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तब-तब समाजवादी ढाल बन कर खड़े रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में डा. विश्राम, अजय यादव, प्रभुनाथ पहलवान, रामबचन पाल, वृजकेश, सूर्यनाथ पाल, मुरलीधर यादव, विनोद पाल, सर्वदेव चौधरी, विजय यादव, सुशील पांडेय, अरविंद यादव, रविंद्र यादव, अरविंद बाल्मीकि, सुभाष यादव, राकेश यादव, श्रीपत पाल, भरत, रामवृक्ष बिंद, पारस निषाद, राजेश रजक आदि रहे। संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।