{"_id":"5b1589ef4f1c1ba16e8b6394","slug":"131528138223-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग में एक कार तथा दो बाइक जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग में एक कार तथा दो बाइक जली
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में शार्ट सर्किट की चिंगारी से एक कार, दो बाइक जल गईं। और एक गाय समेत पांच मवेशी झुलस गए। आग से मवेशियों को बचाने गया एक युवक भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंच सके। आखिर लोगों ने ही आग पर काबू पाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र राजपूत नेवरी मोहल्ले में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली के शार्ट-सर्किट होने से एक मड़हे में आग लग गई। जिसके नीचे खड़ी एक कार, दो बाइक धू-धूकर जलने लगा। वहीं पास में बांधी गई एक गाय और चार बकरियां भी झुलस गई। जिसे बचाने के लिए गए। ओमप्रकाश भारती भी झुलस गया। आग की लपटों के विकराल रुप को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दे दी। सूचना के बाद भी दस्ता का कोई वाहन मौके पर नहीं पहुंचा तो आसपास के लोगों खुद मेहनत कर आग पर काबू पाया। इस आग में विशाल कुमार पटेल की एक कार, एक बाइक, बरमेश्वर भारती की एक बाइक, शिवजी भारती की एक गाय तथा नन्हे गोंड की एक बकरी झुलस गई।