{"_id":"5af48dfc4f1c1b5c098b9252","slug":"131525976572-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"668 कटान पीड़ितों को मिलेगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
668 कटान पीड़ितों को मिलेगा आवास
Updated Thu, 10 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (जयप्रकाशनगर)। द्वाबा क्षेत्र के गंगा व घाघरा नदी के कटान से बेघर हुए तीन ब्लॉकों के पांच गांवों के 668 पात्रों को सरकार की ओर से आवास, बिजली, पानी और संपर्क मार्ग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस बाबत शासन का फरमान संबंधित ब्लॉक कार्यालयों को प्राप्त हो चुका है।
बताया जाता है कि इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने 26 फरवरी 2018 को द्वाबा क्षेत्र के विकास खंड मुरली छपरा, बैरिया व बेलहरी के कटान पीड़ितों व आवास विहीन कुल 668 परिवारों की सूची बनाकर इन सभी पात्रों के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदेश के भूतल एवं खनिकर्म आबकारी व मद्यनिषेध विभाग की राज्य मंत्री अर्चना पांडेय को पत्रक सौंपा था। इसमें मुरली छपरा ब्लॉक के चांददीयर में 152 व बहुआरा के 58, बैरिया ब्लॉक के गंगापुर के 108, बलिहार के 50 तथा बेलहरी के 91, मंझौआ के 100, दीघार के 109 परिवार थे। राज्य मंत्री ने पत्रक को संज्ञान में लेते हुए 27 फरवरी 2018 को दैवीय आपदा के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना से कटान पीड़ितों को आवास मुहैया कराने की संस्तुति मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिनांक 20 अप्रैल 2018 को संबंधित खंड विकास अधिकारियों को सूची में अंकित कुल 668 परिवारों को आवास, बिजली, पानी और संपर्क मार्ग की सुविधा मुहैया कराने के बाबत पत्र भेजा है। संबंधित ब्लाकों पर शासन से पत्र आने के बाद इन गांवों के आवास विहीन परिवारों में खुशी है।
गौरतलब है कि अभी चांददीयर में 152 पीड़ितों को पट्टा दिए जाने को लेकर समस्या पहले ही आ रही हैं। कभी सूची में अपात्रों को शामिल किए जाने को लेकर कभी नाम जुड़वाने को लेकर कई बार आवाज उठ चुकी है। यहां तक की विधायक भी चौपाल लगाकर सूची में नामों का सत्यापन करा चुके हैं। इसी मामले में इंटक के जिलाध्यक्ष भी विरोध दर्ज करा चुके हैं। और सूची में गड़बड़ी की बात को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।