फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो साल बाद भी अस्पताल का निर्माण शुरु नहीं

दो साल बाद भी अस्पताल का निर्माण शुरु नहीं

Tue, 24 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो साल बाद भी अस्पताल का निर्माण शुरु नहीं
जयप्रकाशनगर। दो साल पहले मुख्यमंत्री की घोषणा व दो करोड़ की धनराशि जारी होने के बाद भी सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी की मानें तो जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इसमें विलंब हुआ।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो मई वर्ष 2016 को बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज बैरिया के परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के परिसर में 100 बेड का अस्पताल बनाने का घोषणा की थी। इसके लिए कुछ दिनों बाद ही 25 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो गया और निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को दे दिया गया। शासन ने निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए। घोषणा के दो साल पूरे होने को हैं लेकिन न तो इसके लिए कागजी कार्रवाई आज तक पूरी नहीं हो सकी और न ही 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य ही शुरू हो सका। क्षेत्र के पूर्व प्रधान विनोद सिंह, प्रवीण सिंह, विनीत सिंह, मनोज कुमार ओझा, कुंवर रंजीत सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के घोषणा व धन जारी होने के बाद भी अस्पताल निर्माण को लेकर कोई कवायद नहीं की गई।
विज्ञापन

निर्माण निगम उत्तर प्रदेश के एई ललन यादव का कहना है कि भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल के निर्माण कार्य का अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो भूमि उपलब्ध कराई गई वह भूमि विवादित थी। पुन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो जमीन उपलब्ध कराई गई थी उसके लिए छह मंजिला अस्पताल का नक्शा तकनीकी कारण से रद्द कर दिया गया। क्योंकि चार मंजिल से अधिक का अस्पताल का निर्माण नहीं कराया जा सकता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ते हुए जल्द ही अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed