{"_id":"5ad24c734f1c1b3a0b8b4868","slug":"131523731571-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज नहीं देने वाले लिपिकों पर होगा एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज नहीं देने वाले लिपिकों पर होगा एफआईआर
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गैर जनपद स्थानांतरित होने के बाद भी अपना चार्ज नहीं देने वाले स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं (लिपिक) पर भारी पड़ने वाला है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए चार्ज नहीं देने वाले बाबुओं पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यरत लिपिक अवधेश कुमार गुप्ता, नीरज कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, आनंद प्रकाश दुबे, सतीश कुमार मिश्रा, श्रीरामनिवास राम व प्रदीप श्रीवास्तव का सितंबर 2017 में गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। उधर, निदेशक (प्रशासन) डॉ. पूजा पांडेय ने अपने 23 फरवरी 2018 के आदेश में वर्ष 2010-11 से 2013-14 तक के जनपद के कर्मचारियों के एरियर आदि के भुगतान में गबन के आरोप में सीएमओ कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक नीरज राय (स्थानांतरित), प्रधान सहायक अवधेश कुमार गुप्ता (स्थानांतरित) व जिला अस्पताल में तैनात प्रधान सहायक ओम नारायण तिवारी को निलंबित करते हुए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। इस मामले में सीएमओ ने 35 लिपिकों को रिलीव कर दिया। लेकिन निलंबित लिपिक नीरज राय, अवधेश गुप्ता एवं स्थानांतरित श्रीमती निकहत, सच्चिदानंद सिंह, अनिल चौबे, आनंद मिश्रा, आनंद प्रकाश दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव, सुशील ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार व पुरुषोत्तम पांडेय को रिलीव नहीं किया। जबकि गैर जनपद से आए लिपिकों को सुदूर क्षेत्र में तैनात किया गया है। निदेशक (प्रशासन) से 31 मार्च तक कार्य लेने की अनुमति का हवाला देते हुए कार्य लिया और एक अप्रैल 2018 को चार्ज लेकर रिलीव करने की बात कही थी। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सीएमओ ने इन्हें रिलीव नहीं किया।
निलंबित व स्थानांतरित सभी लिपिकों को रिलीव कर दिया गया है। इसमें से अधिकांश ने चार्ज भी दे दिया है। जबकि कुछ लिपिकों ने अपना चार्ज नहीं दिया है, जिसकी सूची डीएम व एडी आजमगढ़ को सुपुर्द कर दी गई है। अगर लिपिक शीघ्र अपना चार्ज नहीं देते हैं तो उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।