{"_id":"5ac26c714f1c1bcd618b52ba","slug":"131522691185-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिमुहानियों पर बनाएं स्पीड ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिमुहानियों पर बनाएं स्पीड ब्रेकर
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में कई त्रिमुहिनयों पर स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे हो रहे। रविवार की शाम भी यहीं पर ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों से चिंतित स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से यहां पर स्पीड ब्रेकर बनावाए जाने की गुहार लगाई है। कहा कि लगातार हो रहे हादसो से प्रशासन अभी तक सबक नहीं ले सका है। जबकि लोग दुर्घटनाओं से दहशत में हैं। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि यदि स्पीड ब्र्रेकर जल्द नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इसी प्रकार बीते नवंबर में इसी त्रिमुहानी पर ट्रक के टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। वहीं क्षेत्र के त्रिकालपुर तिराहे पर बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। वहीं थाना तिराहे पर ही ठोकर न होने की वजह 2016 में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को पिकप ने रौंद दिया था। ऐसे में क्षेत्र के लोग इसे लेकर अब आंदोलन के मूड में है। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह कल्लू ने बताया कि एक के बाद त्रिमुहानी पर ही घटना घट रही है। वहीं क्षेत्र के कस्बा के समाजसेवी राणा विक्रम नारायण सिंह ने बताया कि अब बर्दाश्त के बाहर है। जिला प्रशासन इन जगहों पर जल्द से जल्द ठोकर बनवाए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।