फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ...जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में पैदा की शौचालय निर्माण की रूचि

...जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में पैदा की शौचालय निर्माण की रूचि

Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
...जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में पैदा की शौचालय निर्माण की रूचि
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने रविवार को सागरपाली गांव पहुंचकर वहां लोगों को शौचालय निर्माण के प्रति एक अलग रुचि जगाई। ग्रामीणों से अपील की कि हर घर में शौचालय बनवा लें, खुले में शौच को न जाएं। जिलाधिकारी गांव के एक-एक लाभार्थियों से मिले। ग्राम प्रधान, लाभार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि बेहतर गुणवत्ता का शौचालय निर्माण कराकर सरकार की मंशानुरूप कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
विज्ञापन

सभी ग्रामीणों के साथ गांव में ही आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय निर्माण के दो तरीके हैं। पहला लाभार्थी स्वयं निर्माण करने के बाद फोटो के साथ ब्लॉक के बीडीओ से मिले। वहां से तत्काल जीओ टैगिंग कर 12 हजार की प्रोत्साहन राशि दे दी जाएगी। दूसरा, लाभार्थी को गड्ढा खोदते ही छह हजार की पहली किस्त तथा शौचालय बनने के बाद छह हजार की दूसरी किस्त मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रधान व सचिव से कहा कि अधिकतम अगले दो महीने में सभी पांच सौ शौचालय बनवा दिए जाएं। आम जनता भी इसमें सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शौचालय निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जिनके घर अभी भी शौचालय नहीं है, बनवाएं और 12 हजार रुपये पाएं। निर्माण की गुणवत्ता ऐसी हो कि 25-30 साल आराम से चल जाए। बताया कि प्रेरित करने वाले स्वच्छाग्राही को भी प्रति शौचालय एक सौ पचास रुपये के साथ रोज एक लीटर पेट्रोल व अगले छह महीने का मोबाइल खर्च मिलेगा। गांव में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण को खोदे गये प्रत्येक गड्ढों के अलावा गांव में बने 40 शौचालयों की गुणवत्ता को भी जांचा। गांव में जल निकास की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से बातचीत की। आश्वस्त किया कि कोई न कोई उपाय कर जलनिकासी की समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

खुले में शौच के बताए नुकसान
बलिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान शौचालय के प्रयोग के फायदे बताए। साथ ही खुले में शौच से होने वाले नुकसान को भी बताया। कहा कि खुले में शौच से खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही बच्चों-बड़ों की कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने प्रधान से कहा कि जल्द गांव को ओडीएफ बनाएं। इसके लिए गांव के संभ्रांत नागरिकों को भी आगे आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा खोदने में स्वयं लगे लाभार्थी
बलिया। आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थियों से जिलाधिकारी मिले और शौचालय निर्माण में रुचि लेकर बेहतर बनाने की बात कही। जिलाधिकारी की अपील का असर तत्काल देखने को मिला जब कुछ आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थी स्वयं गड्ढा खोदने के कार्य में लग गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे मजदूरी का खर्च बचेगा और उस बची धनराशि का प्रयोग शौचालय को और बेहतर बनाने में कर सकेंगे। इस अवसर पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीपीआरओ अभय यादव, बीडीओ राजेश यादव, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed