{"_id":"5a21a0384f1c1b60678bec05","slug":"131512153144-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से नकारा, मिली पराजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से नकारा, मिली पराजय
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बलिया। निकाय चुनाव में कई सीटिंग अध्यक्ष स्वयं या किसी अन्य परिजन के सहारे सीट बचाने में सफल रहे तो कईयों को जनता ने नकार दिया। हालांकि कई जहां आरक्षण के कारण दावेदारी नहीं कर सके तो कई चुनाव ही नहीं लड़े। जनपद के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के हुए चुनाव में चार निवर्तमान चेयरमैन ही येन केन प्रकारण कुर्सी को बचाने में सफल रहे। हालांकि बैरिया नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुआ है।
बेल्थरारोड में दिनेश गुप्ता व रेवती में जयश्री पांडेय ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद चुनाव जीत कर कुर्सी को बचा लिया। इसी तरह रसड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष बशिष्ठ नारायन सोनी ने आरक्षण के कारण अपनी पत्नी मोतीरानी के सहारे कुर्सी बचाई। नगर पंचायत सहतवार की निवर्तमान चेयरमैन स्वर्ण प्रभा सिंह ने अपनी बहू सरिता सिंह को चुनाव लड़ा कर कुर्सी को बचाने का काम किया।
मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण निवर्तमान अध्यक्ष नहीं लड़ सके वहीं बलिया नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष साधना गुप्ता ने चुनाव से किनारा कस लिया। सिकंदरपुर नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष सावित्री देवी के पुत्र संजय ने बतौर निर्दल भाग्य आजमाया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
इसी तरह बांसडीह के निवर्तमान चेयरमैन सुनील कुमार सिंह की पत्नी शीला सिंह ने भी बतौरा निर्दल चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चितबड़ागांव नगर पंचायत की निवर्तमान चेयरमैन पार्वती देवी के पुत्र आदित्य नारायण कनकन ने बतौर निर्दल भाग्य आजमाया लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।