{"_id":"59f75f724f1c1b7a548b9f4e","slug":"131509384050-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछड़े भाई-बहन को स्टेशन अधीक्षक ने मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछड़े भाई-बहन को स्टेशन अधीक्षक ने मिलवाया
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आए भाई-बहन बिछड़ गए, लेकिन स्टेशन अधीक्षक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों भाई-बहन को मिलवा दिया।
बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के परमानंद के डेरा निवासी कुमारी निशू यादव (16) एवं उसका 12 वर्षीय भाई दामोदर यादव पुत्र ठाकुर यादव सोमवार को बलिया स्टेशन से बलिया-सियालदह एक्सप्रेस से रेवती जाने वाले थे। इस दौरान बहन भाई को ट्रेन में बिठाकर टिकट लेने चली गई। तभी ट्रेन स्टेशन से खुल गई। बहन स्टेशन पर ही रह गई और बिलखकर रोने लगी। इस बीच यात्रियों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। स्टेशन अधीक्षक ने पूरे मामले को समझने के बाद तत्काल सहतवार स्टेशन मास्टर से बात की और ट्रेन के रुकने के बाद भाई को वहां उतरवा लिया। इसके बाद बहन को दूसरे ट्रेन से सहतवार के लिए भिजवाया, जहां दोनों भाई-बहन मिल गए। स्टेशन अधीक्षक के सूझबूझ की चर्चा परिसर में होती रही।