{"_id":"59e24c324f1c1bc8678b5e70","slug":"131508002866-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थली के छात्र ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थली के छात्र ने बढ़ाया जिले का मान
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। देवस्थली विद्यापीठ के प्रांगण में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ईस्ट जोन एथलेटिक्स ब्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय परिवार ने शानिवार को मेडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया ।
जेवलिन थ्रो में परमजीत यादव गोल्ड, रिले रेस 4/100, 4/400 में अंडर 17 वर्ष के नितेश यादव, सुशील, अमित शर्मा, शिवम तिवारी, नितीश तिवारी, नितेश सिंह यादव ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं कशिश सिंह 200 मीटर में द्वितीय स्थान, आर्या सिंह ने 400 मीटर में तृतीय तथा शाटपुट में रितेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के नौ छात्रों को सीबीएसई एथलेटिक्स मीट नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 21 प्रतिभागियों में से 15 प्रतिभागी विजेता बने। इस ब्लस्टर मीट प्रतियोगिता में 126 स्कूलों के छात्रों ने सहभागिता किया। प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट एवं मेडल देकर सम्मानित करते हुए कहा कि ये छात्र निश्चित ही एक दिन देश का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, अमित पांडेय, विवेक सिंह, संतोष शर्मा, पीपी चौहान, धर्मेंद्र सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन अमित पांडेय ने किया।