फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1.30 crore rupees will be spent to remove deficiencies in government tube wells, funds released

Ballia News: 1.30 करोड़ से सरकारी नलकूपों की दूर होंगी कमियां, धनराशि जारी

Wed, 10 Dec 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
1.30 crore rupees will be spent to remove deficiencies in government tube wells, funds released
गड़वार विकास खंड के दमोदरपुर गांव ​स्थित बंद पड़ा राजकीय नलकूप।संवाद
बलिया। सरकार ने जिले के खराब नलकूपों को दुरुस्त करने के लिए धनराशि जारी की है। शासन ने 1.30 करोड़ का बजट दिया है। इससे सरकारी नलकूपों की कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नहरों में पानी का अभाव तो अधिकांश सरकारी नलकूप जवाब दे चुके हैं। ऐसे में रबी की सिंचाई के लिए किसान नहर व नलकूपों की राह ताक रहे हैं। गेहूं की फसल अब पानी चलाने का समय हो गया है। सिंचाई के समय नहर की सफाई का काम चल रहा है। वहीं, नलकूप खराब पड़े हुए हैं। इसमें नलकूप की नालियों के मरम्मत कार्य भी होंगे।
विज्ञापन

जिले में लगभग 866 नलकूप हैं। इनमें 800 नलकूप चालू हालत में हैं। 677 नलकूप बलिया में आते हैं, जबकि अन्य रसड़ा, नगरा व चिलकहर ब्लाॅक के नलकूप मऊ डिवीजन में आते हैं। इनमें 60 से ज्यादा खराब नलकूप ऐसे हैं जिनमें अधिकांश या तो बंद हैं या उनकी मशीनरी व पाइप लाइनें जर्जर हैं। इसका नतीजा यह है कि करीब पांच हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र पानी के लिए संघर्ष कर रहा है। फेफना, सरयां व दामोदरपुर के नलकूप तकनीकी दोष के कारण बंद हैं। किसान कई बार नलकूप विभाग के अधिकारियों से संपर्क भी कर चुके हैं लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। सरकार से जारी धनराशि से 677 सरकारी नलकूपों पर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप विभाग के एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि नलकूपों का संचालन बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed