{"_id":"d69d6f9893bf703ecc867b3354e83aaa","slug":"13-met-in-jail-cell-two-sim-eight-charger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मिले 13 मोबाइल, दो सिम-आठ चार्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मिले 13 मोबाइल, दो सिम-आठ चार्जर
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बुधवार की देर रात डीएम और एसपी की छापेमारी में अलग-अलग बैरकों से 13 मोबाइल, आठ चार्जर, दो चाकू, 10 ब्लेड, तीन सिम, गांजा और चिलम तक बरामद किया गया। छापे से जहां कैदियों में हड़कंप मच गया वहीं आपत्तिजनक सामान की बरामदगी से अधिकारी सन्न रह गए।
डीएम मुरली मनोहर लाल और एसपी राजू बाबू सिंह ने बुधवार की देर रात जेल में औचक छापेमारी कर दी। उनके साथ एएसपी केसी गोस्वामी और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी रहे। अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों में कैदियों की तलाशी कराई। करीब तीन घंटे तक चली तलाशी में 13 मोबाइल, आठ चार्जर, एक टूटा और दो सादा सिम, दो हस्तनिर्मित चाकू, एक चिलम, 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया। डीएम और एसपी ने जेल अधीक्षक एनके सिंह से इस बाबत पूछताछ की और उन्हें जमकर फटकारा। अधिकारीद्वय ने पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट भी मांगी है।
जेल में छापेमारी के दूसरे दिन गुरुवार को बेहद सख्ती बरती गई। पहरा सख्त होने के साथ ही बंदियों से मिलने आने वाले लोगों की भी चेकिंग कराई गई। जेल अधीक्षक ने बंदीरक्षक सहित अन्य जेल कर्मियों को फटकार लगाने के साथ पूरी तरह सर्तकता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जेल में आपत्तिजनक सामान मिला है। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जल्द ही इस दिशा में कठोर कदम उठाए जाएंगे जिससे जिला कारागार में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।- मुरली मनोहर लाल, डीएम
जेल में मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने पर जेलर को फटकार लगाने के साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसा न हो। उन्हें पूरी तरह से सजग और सतर्क रहने को कहा गया है।- राजू बाबू सिंह, एसपी