{"_id":"698e29f74d6039fcae0559eb","slug":"13-lost-mobile-phones-recovered-87-mobile-phones-returned-in-one-year-ballia-news-c-190-1-ana1001-157655-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 13 खोए मोबाइल मिले, एक साल में 87 मोबाइल फोन वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 13 खोए मोबाइल मिले, एक साल में 87 मोबाइल फोन वापस कराए
विज्ञापन
बैरिया। पुलिस ने लोगों के खोए हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए।
क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने बताया कि मई 2025 में बैरिया थाना में सीसीटीएनएस कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पिछले वर्ष सिर्फ आठ महीने में पुलिस ने 61 मोबाइल बरामद किए हैं। इस वर्ष जनवरी से अब तक 26 यानी 10 महीने में 87 मोबाइल बरामद कर वापस कराए गए। ऐसे में कार्यालय के शुभारंभ होने से अब तक सिर्फ 10 माह में 87 मोबाइल बरामद किए गए है। मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 1 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है।
बैरिया सर्किल के विभिन्न थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों, साइबर टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम की ओर से सीईआईआर पोर्टल पर तकनीकी संसाधनों व पुलिसकर्मियों के प्रयासों से अब तक 225 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बृहस्पतिवार को पुलिस बैरिया थाना स्थित आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए हैं। खोए हुए मोबाइल फोन मिलने से लोगों को चेहरे खिल गए।