फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 injured, including five women

मारपीट में पांच महिलाओं समेत 13 घायल

Wed, 20 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
13 injured, including five women
नगरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मलपहरसेनपुर खपटहीं गांव में बुधवार की शाम नट जाति की दो महिलाओं के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर के साथ चाकू का इस्तेमाल भी हुआ। मामले में कुल पांच महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

खपटही में नट जाति के लोग रहते हैं। इनके बीच किसी न किसी बात को लेकर प्राय: मारपीट होती रहती है। बुधवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पक्ष की महिलाएं आपस में गाली गलौच करने लगी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के बब्लू 32, इम्तियाज 35, मोतीचंद 55, इंदल 60, खुश्बूनिशा 45, बिगनी देवी 32 व दूसरे पक्ष की तारा 35, असलम 22, बेचन 40, गिरिजा 35, नियासा 15, गुड्डू 35, सुभान 50 गंभीर रुप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बब्लू को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया है। थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली गई है। उनका इलाज कराया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed