फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 huts burnt to ashes due to fire, fire spread further due to cylinder explosion

Ballia News: आग से 13 झोपड़ियां जलकर राख सिलिंडर फटने से और फैली आग

Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
13 huts burnt to ashes due to fire, fire spread further due to cylinder explosion
फेफना। राजभर बस्ती में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 13 से अधिक झोपड़ियों सहित गहने, कपड़े और घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग में दस 15 बकरियां, चार भैंसें भी जल गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की खबर पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, एडीएम अनिल कुमार, एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, एसडीएम आत्रेय मिश्र, थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी सहित अन्य राजस्व कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया। फेफना कस्बा स्थित राजभर बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग में 13 झोपड़ियां जली हैं। तेज हवा के कारण आग ने तेजी पकड़ी। एक झोपड़ी में रखा गैस सिलिंडर आग से फट गया। इससे अगल बगल की झोपड़ियों तक आग पहंुच गई। कुछ पक्के मकान में आग की चपेट में आ गए। आग ने वृहद रूप धारण कर लिया। आग का विकराल रूप देख आसपास के घरों के लोग सामन निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रखने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में सरल, भीम, श्रीराम, सोमारू, मुकेश, चेतन, मुन्ना, जुगुल, भोला, बुद्धू, अमावस, रामजी की गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed