फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फोटो सहित... बकाए वेतन के भुगतान को लेकर 102 व 10

फोटो सहित... बकाए वेतन के भुगतान को लेकर 102 व 10

Thu, 11 Apr 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित...  बकाए वेतन के भुगतान को लेकर 102 व 10
बकाए वेतन के भुगतान हड़ताल पर रहे एंबुलेंस चालक
विज्ञापन

बलिया। बलिया। चार माह के बकाये वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज 102 और 108 एंबुलेंस के चालकों और सहायक (ईएमटी) गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। चालकों और सहायकों ने महिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ा कर नारेबाजी की। चेताया कि जब तक उनके बकाये वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर शाम को आश्वासन पर चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी।
जनपद में संचालित 102 व 108 एंबुलेंस संचालक व सहायक (ईएमटी) को चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार की मांग के बाद भी भुगतान नहीं होने पर चालकों और सहायकों ने गुरुवार को अपनी सेवाएं ठप कर दीं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें कहा गया है कि चार माह से वेतन नहीं मिला है। अगर कुछ लोगों का वेतन आ भी रहा है तो किसी का दो हजार तो किसी को तीन हजार रुपये काट कर दिया जा रहा है। जब हम लोग उच्चाधिकारियों से बात करने की बात करते हैं तो वे लोग हम लोगों को धमकी देते है कि सेवा देनी है तो दो वरना एंबुलेंस खड़ी कर घर चले जाओ। वेतन के अभाव में हम कर्मचारी भुखमरी के कगार पर आए गए है। परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। चेताया कि अगर हम लोगों का बकाया वेतन अविलंब भुगतान नहीं किया गया तो हड़ताल अनवरत चलता रहेगा।हालांकि देर शाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभी चालकों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनका बकाया वेतन नहीं मिला तो वह दोबारा से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

एंबुलेंस के प्रोजेक्ट मैनेजर अकिंत कुमार सक्सेना ने बताया कि इन दोनों नंबरों पर काल करने पर हमारे हेडक्वार्टर लखनऊ में काल रिसीव होती है। वहां से हमारे यहां काल आती है जिसके आधार पर हम एंबुलेस सेवा उपलबध कराते हैं। कहा कि जितनी भी आकस्मिक सेवा के लिए काल आई सभी को हड़ताल पर होने के बावजूद इन चालकों को अटेंड किया है। बताया कि सैलरी आ रही है लेकिन कुछ उपस्थिति को लेकर चालक नाराज हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ज्यादा दिन तक काम किया है। यह एचआर डिपार्टमेंट का मामला है जिसे जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतम कुमार मिश्रा ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली आकस्मिक सेवा के हेडक्वार्टर लखनऊ में उच्चाधिकारियों से बात की गई। इसके बाद उनके आश्वासन पर इस सेवा को शुरू कर दिया गया है। सभी एंबुलेंस चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed