फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में सहभोज का आयोजन

संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में सहभोज का आयोजन

Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में सहभोज का आयोजन

विज्ञापन
बेरूवारबारी/सुखपुरा। ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम सभा कुम्हिया में सेवा भारती के तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सेवा भारती का कार्य समाज में समानता लाना है। जिसके क्रम में सेवा भारती समाज के अंतिम व्यक्ति तक मुख्य धारा में जोड़ने का काम करती है। कहा कि सेवा भारती द्वारा हर साल सहभोज का आयोजन किया जाता है, इससे जाति के भेदभाव खत्म होते हैं। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद सिंह ने कहा कि सहभोज कार्यक्रम समाज में समानता लाता है, इससे घृणा द्वेष खत्म होता है, जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्य लक्ष्य है। इस मौके पर शंकर दानी, शिवनाथ पांडेय, अजय सिंह, अभिषेक उपाध्याय, विप्लव सिंह, कौशल उपाध्याय आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को वस्त्र का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed