{"_id":"5b843cbf42c7924655336bdd","slug":"121535392959-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर लोक विधान पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर लोक विधान पार्टी ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोक विधान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वंशरोपण पांडेय को मांग पत्र सौंपा।
पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पात्रता के आधार पर राशन कार्ड में परिवर्तित कर समुचित राशन की व्यवस्था कराई जाए। जातिय गणना के आधार पर जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी आरक्षण लागू किया जाए। किसान दुर्घटना बीमा में उम्र सीमा हटाई जाए तथा भूमिहीन मजदूरों को सर्वहित बीमा से लाभांवित किया जाए। 1947 से 1980 के बीच शिक्षित बुर्जुगों को दस हजार रुपये की बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। देश में एकल शिक्षा प्रणाली लागू किया जाए। विधवा, वृद्घा, दिव्यांग पेंशन में ग्राम प्रधान द्वारा अपने चहेतों के आधार पर नहीं बल्कि पात्रता के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जाए। इस मौके पर रामेश्वर राजभर, दिनेश राजभर, विक्रमा शर्मा, दलसिंगार राजभर, जनार्दन राजभर, संजय पासवान, रामाश्रय प्रजापति, मंटू गोंड, बब्बन राजभर, स्वामीनाथ राजभर, सुरेश चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।